जिला सोलन में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। 112 पदों पर भर्ती के लिए 24 व 25 मार्च 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
24 मार्च को उप रोजगार कार्यालय बद्दी में बीटा ड्रग्स लिमिटेड और माइक्रोटेक न्यू टेक्नोलॉजीज प्रा. लि. द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी, जबकि 25 मार्च को उप रोजगार कार्यालय अर्की में एस.आई.एस. लि. द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों के लिए इंटरव्यू होंगे।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, बी.फार्मा, बी.टेक, एमबीए, बीएससी, एमएससी आदि निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले रोजगार कार्यालय में पंजीकरण कर विभागीय पोर्टल EEMIS पर आवेदन करना अनिवार्य है। सभी उम्मीदवार अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर सुबह 10:30 बजे इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
यह भर्ती अभियान युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर माना जा रहा है।
