हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा गैर-सरकारी मेला ’21वां हिमाचल उत्सव’ रविवार को ऐतिहासिक ठोडो मैदान में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ जोरदार तरीके से शुरू हो गया। डायनामिक इंडिया युवा मंडल द्वारा आयोजित इस 8 दिवसीय उत्सव का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच हुआ, जहां प्रसिद्ध पुजारी श्री गणेश पंडित के नेतृत्व में ब्राह्मणों ने ओजस्वी वेद मंत्रों का पाठ किया।यह भी पढ़ें : RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सोलन में वित्तीय समावेशन पर जोर दिया
युवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पंकज सूद, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा और महासचिव कीर्ति कौशल ने पूजा की अगुवाई की। वहीं, सदस्य अंकुश सूद, मनोज ठाकुर, रितु दमन सिंह, डॉ. कुशल तिवारी, कुलदीप (KKSB), विजय, भानू, विशाल सूद, अजय भाटिया समेत बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। स्थानीय लोगों और पर्यटकों में इस मेले को लेकर जबरदस्त उत्साह है, जो हिमाचल की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करेगा।पहली सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
रंगारंग कार्यक्रम में पीटीसी वॉयस ऑफ पंजाब विजेता गौरव गोंडल और लोकप्रिय नाटी गायक सुरेश शर्मा अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देंगे। उत्सव में लोक नृत्य, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और स्थानीय व्यंजनों का भी आनंद लिया जा सकेगा।
