हिमाचल प्रदेश में जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के 19 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जोकि भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए आरक्षित है। यह जानकारी उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोलन श्री मोहिंदर चंद ने दी। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अवसर है जो JBT डिप्लोमा धारक हैं और किसी भूतपूर्व सैनिक के आश्रित हैं।

काउंसलिंग तिथि और स्थान:

  • 21 जुलाई 2025: कांगड़ा, चम्बा, लाहौल-स्पीति व कुल्लू ज़िलों के अभ्यर्थी

  • 22 जुलाई 2025: हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना व किन्नौर के अभ्यर्थी

  • 23 जुलाई 2025: सोलन, मंडी, शिमला, सिरमौर व अन्य बचे हुए ज़िलों के उम्मीदवार

समय: सुबह 10:30 बजे से
स्थान: उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय, सोलन

रिक्तियों का वर्गानुसार विवरण:

  • सामान्य वर्ग: 12 पद (बैच 31 दिसम्बर 2018 तक)

  • अनुसूचित जाति (SC): 01 पद (बैच 31 दिसम्बर 2020 तक)

  • अनुसूचित जनजाति (ST): 03 पद (बैच 31 दिसम्बर 2019 तक)

  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 03 पद (बैच 31 दिसम्बर 2018 तक)

योग्यता व दस्तावेज़:

उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज़ों की मूल प्रति व स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है:

  • 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट

  • JBT या D.El.Ed. डिप्लोमा

  • JBT-TET प्रमाण पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC)

  • हिमाचली प्रमाण पत्र

  • चरित्र प्रमाण पत्र

  • रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र

  • भूतपूर्व सैनिक का आश्रित प्रमाण पत्र

  • Non-rehabilitated प्रमाण पत्र

  • डिस्चार्ज बुक की प्रति

  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो

  • शपथ पत्र (SDM/Tehsildar द्वारा जारी)

महत्वपूर्ण लिंक:

भर्ती से संबंधित सभी फॉर्म व जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें:
🔗 www.ddeesolan.com

error: Content is protected !!