आज के समय में लैपटॉप का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है — चाहे घर से काम हो, ऑफिस में या फिर सफर के दौरान। लेकिन अक्सर लोग बैटरी जल्दी खत्म होने की परेशानी से जूझते हैं। आमतौर पर लैपटॉप एक बार चार्ज होने पर 3 से 7 घंटे चलता है, लेकिन अगर आपकी बैटरी इससे पहले खत्म हो रही है, तो इन आसान तरीकों को अपनाकर आप बैटरी लाइफ को बढ़ा सकते हैं।
लैपटॉप की बैटरी बचाने के टिप्स:
स्क्रीन ब्राइटनेस कम करें – जरूरत से ज्यादा ब्राइटनेस बैटरी खाती है, इसलिए इसे एडजस्ट करें।
स्क्रीनसेवर और हैवी वॉलपेपर से बचें – साधारण स्क्रीनसेवर का उपयोग करें।
कूलिंग पर ध्यान दें – लैपटॉप को ठंडा रखने के लिए कूलिंग पैड का इस्तेमाल करें।
अनयूज्ड ऐप्स बंद करें – बैकग्राउंड में चल रहे प्रोग्राम बैटरी खपत बढ़ाते हैं।
ऑरिजनल चार्जर का इस्तेमाल करें – लोकल चार्जर बैटरी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
फुल चार्ज के बाद प्लग हटाएं – लगातार प्लग-इन रखने से बैटरी की क्षमता घटती है।
न उपयोग होने पर लैपटॉप बंद करें – इससे मशीन ठंडी रहती है और बैटरी बचती है।
अनचाही डिवाइस अनप्लग करें – USB, हार्ड ड्राइव जैसी डिवाइस बैटरी खपत करती हैं।
यह भी पढ़ें : OpenAI ने लॉन्च किया GPT‑5: अब और स्मार्ट, तेज और भरोसेमंद
इन आसान आदतों को अपनाकर आप न सिर्फ अपने लैपटॉप की बैटरी को लंबे समय तक चला सकते हैं, बल्कि इसकी उम्र भी बढ़ा सकते हैं।
