आजकल बढ़ता वजन सिर्फ दिखावट को नहीं बल्कि सेहत को भी गंभीर नुकसान पहुंचाता है। मोटापा डायबिटीज, थायराइड, पीसीओएस जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो दिनभर के साथ-साथ शाम के समय अपनाई जाने वाली आदतें भी बहुत मायने रखती हैं।
यह भी पढ़ें : दूध पीने से खून बढ़ता है या नहीं? जानें सच
विशेषज्ञों के अनुसार, शाम ढलते ही मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन धीमा होने लगता है, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया प्रभावित होती है। लेकिन कुछ हेल्दी आदतें अपनाकर इस समय को वेट लॉस के लिए फायदेमंद बनाया जा सकता है।
कैफीन और शुगरी स्नैक्स से दूरी – शाम के बाद चाय-कॉफी और मीठे स्नैक्स से बचें। ये फैट स्टोर करने और नींद खराब करने का कारण बन सकते हैं।
समय पर और हल्का डिनर – रात 8 बजे से पहले हल्का और पौष्टिक डिनर करें, जैसे दाल-चावल, खिचड़ी, दलिया या सलाद।
डिनर के बाद वॉक – खाना खाने के 15 मिनट बाद 20-30 मिनट वॉक जरूर करें, इससे कैलोरी बर्न और ब्लड शुगर कंट्रोल होगा।
सोने से पहले हर्बल टी – ग्रीन टी, दालचीनी चाय या अजवाइन चाय पिएं, ये मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखती है।
पर्याप्त नींद – रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें ताकि भूख बढ़ाने वाले हार्मोन नियंत्रित रहें और फैट बर्निंग सही से हो।
इन आदतों को नियमित रूप से अपनाने से वजन घटाने की प्रक्रिया आसान हो सकती है और लंबी अवधि में हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखने में मदद मिलती है।
