इसी बीच Gemini AI का साड़ी ट्रेंड सुर्खियों में आ गया है। एक महिला ने इंस्टाग्राम पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया, जिसमें उसने बताया कि AI जनरेटेड फोटो में उसके हाथ पर वही असली तिल नजर आया, जो उसकी पर्सनल फोटो में मौजूद है।
महिला ने इसे “डरावना और अजीब” बताते हुए फॉलोअर्स को चेतावनी दी कि बिना सोचे-समझे अपनी तस्वीरें किसी भी AI प्लेटफॉर्म पर अपलोड न करें।
यह भी पढ़ें : Flipkart Big Billion Days & Amazon Sale 2025: फेक ऑफर्स से ऐसे बचें
एक्सपर्ट्स का कहना है कि Gemini का Nano Banana फीचर फेस रिकग्निशन और डीप न्यूरल नेटवर्क्स पर काम करता है, जो पिक्सल-लेवल डिटेल्स को भी कैप्चर कर लेता है। यही कारण है कि आउटपुट कभी-कभी हद से ज्यादा रियलिस्टिक दिखता है।
साइबर सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट्स का कहना है कि ऐसे AI ट्रेंड्स का गलत इस्तेमाल तेजी से बढ़ सकता है। एक बार डेटा लीक हो जाने पर उसे रिकवर करना लगभग नामुमकिन होता है। इसलिए ऑनलाइन ट्रेंड्स का मजा लेते समय पर्सनल और फाइनेंशियल सेफ्टी को हमेशा प्राथमिकता दें।
