भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है और इसका असर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साफ नजर आने लगा है। खासकर Instagram पर लोग अब सामान्य सेल्फी की बजाय AI फेस्टिव फोटो ट्रेंड को अपनाते हुए नजर आ रहे हैं। टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अब यूजर्स अपनी तस्वीरों को गरबा, दुर्गा पूजा या फिर किसी भी भारतीय त्योहार की थीम में बदल सकते हैं।

इस ट्रेंड को आगे बढ़ा रहा है Google Gemini, जिसकी मदद से कोई भी सामान्य फोटो को डिजिटल मास्टरपीस में बदल सकता है। अब आपको बाहर जाकर फोटोशूट कराने की जरूरत नहीं है। सिर्फ एक क्लियर फोटो अपलोड कर के आप खुद को गरबा नाइट में डांस करते हुए या दुर्गा पूजा के पंडाल में खड़े हुए देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Gemini AI साड़ी ट्रेंड से जुड़ा हैरान करने वाला खुलासा

कैसे काम करता है Google Gemini AI?

Google Gemini एक स्मार्ट AI टूल है जो फोटो को पढ़कर उसे अलग-अलग विजुअल स्टाइल्स में बदल देता है। यह आपके चेहरे के स्ट्रक्चर को पहचान कर उसी को नए आउटफिट, बैकग्राउंड और ज्वेलरी के साथ एडिट करता है। खास बात यह है कि इसमें आउटफिट से लेकर ज्वेलरी और बैकग्राउंड तक सबकुछ ऑटोमेटिकली एड किया जा सकता है

AI फेस्टिव फोटो ट्रेंड अपनाने के आसान स्टेप्स

  1. हाई क्वालिटी फोटो अपलोड करें – हमेशा ऐसी फोटो चुनें जिसमें चेहरा साफ नजर आए। धुंधली या लो-क्वालिटी फोटो से सही आउटपुट नहीं मिलता।

  2. सटीक प्रॉम्प्ट दें – AI को निर्देश देते समय तीन से चार पॉइंट्स बताएं। जैसे कि “लाल साड़ी”, “पारंपरिक ज्वेलरी”, “त्योहार की लाइटिंग” और “पंडाल बैकग्राउंड”।

  3. चेहरा समान रखें – अगर आप चाहते हैं कि फोटो में चेहरा आपके असली चेहरे से मेल खाए तो प्रॉम्प्ट में यह जरूर लिखें कि चेहरे का स्ट्रक्चर बदला न जाए।

  4. बहुत ज्यादा जानकारी न दें – प्रॉम्प्ट छोटा और स्पष्ट होना चाहिए। ज्यादा जानकारी देने से AI कंफ्यूज हो सकता है और रिजल्ट खराब आ सकता है।

क्यों हो रहा है यह ट्रेंड वायरल?

सोशल मीडिया पर त्योहारों का जश्न हमेशा खास रहता है। इस बार लोग घर बैठे-बैठे ही डिजिटल तरीके से फेस्टिव फोटो तैयार कर रहे हैं। इससे न केवल फोटो यूनिक लगती है बल्कि इंस्टाग्राम रील्स और स्टोरीज में भी नया आकर्षण आ जाता है। AI के जरिए तैयार की गई ये तस्वीरें इतनी रियल लगती हैं कि देखने वाले को तुरंत त्योहार का अहसास हो जाता है।

यह भी पढ़ें : Flipkart Big Billion Days & Amazon Sale 2025: फेक ऑफर्स से ऐसे बचें

error: Content is protected !!