सैमसंग ने अपनी लोकप्रिय A-सीरीज़ में एक नया बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A17 4G को जर्मनी में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे A-सीरीज़ की लेटेस्ट एंट्री के तौर पर पेश किया है। खास बात यह है कि यह फोन प्रीमियम फीचर्स और लंबी अपडेट पॉलिसी के साथ आता है, जो बजट कैटेगरी में यूज़र्स को एक आकर्षक विकल्प देता है।
कीमत और उपलब्धता
Samsung ने जर्मनी की अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर Galaxy A17 4G को लिस्ट किया है। हालांकि, वहां कीमत का जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन, एक जर्मन ई-कॉमर्स रिटेलर ने इसे KSH 22,400 (लगभग ₹15,000) की कीमत पर लिस्ट कर दिया है। यह कीमत 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए है। भारत में यह डिवाइस कब लॉन्च होगा, इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इसे भी पढ़ें : Redmi 15C 5G हुआ लॉन्च – 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी के साथ
सॉफ्टवेयर और अपडेट पॉलिसी
Samsung Galaxy A17 4G को कंपनी ने Android 15-बेस्ड One UI 7 पर लॉन्च किया है। सैमसंग ने दावा किया है कि इस फोन को 6 साल तक बड़े OS अपडेट्स और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। यानी लंबे समय तक यह डिवाइस सुरक्षित और अप-टू-डेट बना रहेगा। इसके अलावा फोन में कई AI फीचर्स जैसे Gemini Live और Circle to Search का भी सपोर्ट दिया गया है, जिससे यूज़र एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता है।
डिस्प्ले और डिजाइन
फोन में 6.7-इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन मिला है, जिससे स्क्रीन को स्क्रैच और डैमेज से बचाव मिलेगा। इसका डिज़ाइन स्लिम है और वजन सिर्फ 190 ग्राम है, जिससे यह हाथ में हल्का और प्रीमियम फील देता है।
परफॉर्मेंस और स्टोरेज
Galaxy A17 4G में MediaTek Helio G99 चिपसेट दिया गया है। इसे 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है, जो इस प्राइस रेंज में एक बड़ा प्लस पॉइंट है।
इसे भी पढ़ें : OnePlus 15 Geekbench पर दमदार प्रदर्शन, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स लीक
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Galaxy A17 4G में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें
50MP प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ)
5MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
2MP मैक्रो शूटर शामिल हैं।
फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP कैमरा मौजूद है। इस प्राइस सेगमेंट में कैमरा क्वालिटी इसे और आकर्षक बनाती है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह 18 घंटे तक वीडियो प्लेबैक बैकअप दे सकती है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में Bluetooth 5.3, NFC, GPS, Glonass, Beidou, Galileo, QZSS, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। साथ ही फोन को IP54 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा।
