मोबाइल फोन की असली ताकत उसके प्रोसेसर से तय होती है। हाई-एंड स्मार्टफोन तभी फ्लैगशिप कहलाते हैं जब उनमें पावरफुल और एनर्जी एफिशियंट चिपसेट मौजूद हो। इसी दिशा में ताइवानी चिपसेट मेकर MediaTek अब एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। कंपनी अपना नया MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर 22 सितंबर 2025 को ग्लोबल टेक मंच पर पेश करने वाली है।

3nm आर्किटेक्चर पर आधारित नया प्रोसेसर

रिपोर्ट्स के अनुसार Dimensity 9500 बेहद एडवांस 3nm आर्किटेक्चर पर बनाया जाएगा। यह न केवल बेहतर परफॉर्मेंस देगा बल्कि बैटरी खपत को भी कम करेगा। नया चिपसेट पूरी तरह से ऑक्टा-कोर डिजाइन के साथ आएगा। इसमें एक Travis Core (4.21GHz), तीन Alto Core (3.50GHz) और चार Gelas Core (2.7GHz तक) शामिल होंगे। खास बात यह है कि Travis और Alto कोर Arm X9 सीरीज के प्राइम कोर हैं, जबकि Gelas नई Arm A7 सीरीज परफॉर्मेंस कोर हैं।

पावरफुल GPU और हाई फ्रेम रेट

MediaTek Dimensity 9500 सीपीयू में नया Mali-G1 Ultra MC12 GPU शामिल होगा। कंपनी का दावा है कि यह GPU 40% ज्यादा एनर्जी एफिशियंसी देगा और मोबाइल गेमिंग में 100FPS से भी अधिक का स्मूद फ्रेम रेट मिल सकेगा। यह फीचर मोबाइल गेमर्स और हाई-परफॉर्मेंस चाहने वाले यूज़र्स के लिए बड़ी खुशखबरी है।

मेमोरी और स्टोरेज सपोर्ट

चिपसेट में 10667Mbps तक की 4x LPDDR5x RAM और 4-Lane UFS 4.1 Storage का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही प्रोसेसर में 16MB तक का L3 Cache दिया जाएगा। यह मल्टीटास्किंग और हेवी ऐप्स को हैंडल करने में इसे बेहद सक्षम बनाएगा।

इसे भी पढ़ें : Vivo Y31 Pro 5G बनाम Samsung Galaxy A17 5G और iQOO Z10R 5G

फ्लैगशिप फोन्स की रेस शुरू

जाहिर है, इस दमदार प्रोसेसर के अनाउंस होते ही स्मार्टफोन ब्रांड्स के बीच रेस शुरू हो जाएगी कि कौन इसे सबसे पहले मार्केट में लाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo X300 और X300 Pro 5G सीरीज में MediaTek Dimensity 9500 देखने को मिल सकती है। उम्मीद है कि Vivo अपने नए फ्लैगशिप फोन अक्टूबर में पेश कर सकती है।

Qualcomm भी होगा मुकाबले में

दिलचस्प बात यह है कि Dimensity 9500 की लॉन्चिंग के अगले ही दिन यानी 23 सितंबर को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 पेश करने जा रही है। यानी इस बार फ्लैगशिप चिपसेट्स की भिड़ंत और भी जबरदस्त होने वाली है।

error: Content is protected !!