आजकल यंग एज में ही हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 40 की उम्र से पहले ही कार्डियक अरेस्ट, ब्लॉकेज और अनियमित धड़कन के केस सामने आ रहे हैं। रिसर्च बताती है कि खराब लाइफस्टाइल, शुगर, हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल और यहां तक कि शरीर में छुपा बैक्टीरियल इंफेक्शन भी 10–15 साल बाद दिल के दौरे का कारण बन सकता है। ऐसे में दिल को जवान और हेल्दी बनाए रखने के लिए कुछ आसान फॉर्मूले आपकी मदद कर सकते हैं।
पहला फॉर्मूला: डांस
एक्सपर्ट्स का मानना है कि जुम्बा, क्लासिकल या हिपहॉप जैसे डांस फॉर्म्स मीडियम स्पीड में करने से दिल की धड़कन कंट्रोल रहती है और हार्ट अटैक का रिस्क कम होता है। डांस सिर्फ फिटनेस ही नहीं, बल्कि स्ट्रेस भी कम करता है।
दूसरा फॉर्मूला: हल्की वेटलिफ्टिंग
रोजाना हल्के वज़न उठाने से ब्लड वेसल्स पर प्रेशर घटता है और ब्लड फ्लो बेहतर होता है। इससे कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहते हैं।
तीसरा फॉर्मूला: चेयर एक्सरसाइज
अगर आपके पास ज्यादा वक्त नहीं है तो चेयर एक्सरसाइज अपनाइए। कुर्सी पर उठना-बैठना, हाथ-पैर घुमाना और स्ट्रेच करना, ये मामूली सी एक्सरसाइज भी हार्ट डिजीज का खतरा घटाती है।
हार्ट अटैक के लक्षण
समय रहते हार्ट अटैक के संकेतों को पहचानना बेहद जरूरी है।
अचानक सीने में दर्द
कंधे या हाथ में दर्द
तेज धड़कन और सांस लेने में दिक्कत
थकान और बेचैनी
पसीना आना
ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
डाइट और घरेलू नुस्खे
दिल की सेहत के लिए सही खानपान जरूरी है।
गिलोय-तुलसी काढ़ा, हल्दी वाला दूध इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।
लौकी का सूप, सब्जी और जूस हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद है।
अलसी, लहसुन, दालचीनी और हल्दी को हार्ट सुपरफूड माना जाता है।
अर्जुन की छाल, तुलसी और दालचीनी का काढ़ा रोज लेने से नसें मजबूत होती हैं।
त्रिफला का सेवन डाइजेशन सुधारता है और वजन घटाने में मदद करता है।
हेल्दी हार्ट के लिए टिप्स
ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखें।
ज्यादा पानी पिएं और नमक-चीनी का सेवन घटाएं।
साबुत अनाज, नट्स और प्रोटीन डाइट में शामिल करें।
मोटापा कम करने के लिए योग और हल्की एक्सरसाइज करें।
Disclaimer : यह दी गयी जानकारी केवल जागरूकता लाने के लिए है कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टरी सलाह अवश्य लें .
