आजकल हर घर में एल्युमिनियम के बर्तन इस्तेमाल होते हैं। हल्के होने और जल्दी गर्म होने के कारण लोग इन्हें पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये बर्तन आपकी सेहत के लिए खतरा बन सकते हैं? हाल ही में यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने चेतावनी जारी की है कि कुछ एल्युमिनियम बर्तनों में लेड पाया गया है, जो सेहत पर गंभीर असर डाल सकता है।
ब्रेन और मेंटल हेल्थ पर असर
अगर एल्युमिनियम के बर्तन में लेड मौजूद है, तो इससे आपकी ब्रेन हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। नियमित रूप से ऐसे बर्तन में खाना बनाने और खाने से नर्वस सिस्टम कमजोर हो सकता है। लेड केवल फिजिकल हेल्थ ही नहीं, बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित कर सकता है। इसका असर बच्चों और बुजुर्गों पर और ज्यादा गंभीर होता है।
दिल और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए खतरा
हाई ब्लड प्रेशर या दिल की समस्या वाले मरीजों के लिए लेड बहुत खतरनाक हो सकता है। यह उनके शरीर में अतिरिक्त तनाव पैदा कर सकता है और हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है।
बच्चों और प्रेग्नेंट महिलाओं की सेहत पर असर
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक लेड बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदेह है। इससे एनीमिया, कमजोरी, थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बच्चों में सीखने की क्षमता और मानसिक विकास पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है।
किडनी और अन्य अंगों को नुकसान
लेड का सेवन लंबे समय तक किडनी पर भी असर डाल सकता है। इससे किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है और गंभीर मामलों में फेलियर की संभावना बढ़ जाती है।
क्यों हैं एल्युमिनियम बर्तन हानिकारक?
एल्युमिनियम के बर्तनों को बनाने में जो मेटल इस्तेमाल होता है, उसमें कई हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं। इनके लगातार संपर्क में आने से शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो सकते हैं।
सुरक्षित विकल्प
अगर आप अपनी और अपने परिवार की सेहत की सुरक्षा चाहते हैं, तो एल्युमिनियम के बर्तन इस्तेमाल करना बंद कर दें। स्टेनलेस स्टील, ग्लास, या सिरेमिक बर्तन एक सुरक्षित विकल्प हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
