राजीव ख़ामोश , कुठाड़ : ज़िला सोलन के कसौली उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ (कुठाड़) में 18 अक्टूबर 2025 शनिवार को शिवांचल यूथ क्लब कुठाड़ के सौजन्य से धर्मपाल मेमोरियल वॉलीबाल टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है जिसमें वॉलीबॉल के नामचीन खिलाड़ी खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके खेल प्रेमियों का मनोरंजन करेंगे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस टूर्नामेंट के शुभारम्भ के समय राणा अरुण सेन बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे उनके साथ ग्राम पंचायत प्रधान कैलाश शर्मा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे और समापन के समय पर विधि चंद राणा (उपाध्यक्ष , वॉलीबाल फेडरेशन हिमाचल प्रदेश ) मौजूद रहेंगे और विजेता व् उपविजेता टीम को पुरुस्कृत करेंगे।  

इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को 11 ,000 रुपये व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 8100 रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी इसके अतिरिक्त तीसरे और चौथे स्थान पर आने वाली टीमों को 1100 रूपये की प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाएगी 

error: Content is protected !!