अमेरिकी टेक दिग्गज Apple का बहुचर्चित स्मार्टफोन iPhone Air अब बाजार में अपनी चमक खोता नजर आ रहा है। लॉन्च के समय इसे कंपनी का सबसे स्लिम और स्टाइलिश iPhone बताया गया था, लेकिन सेल्स रिपोर्ट कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, iPhone Air की बिक्री उम्मीद से काफी कम रही, जिसके चलते Apple ने इसका प्रोडक्शन 10 लाख यूनिट्स तक घटाने का फैसला लिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि शुरुआती दौर में चीन में इस मॉडल को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन पश्चिमी बाजारों में इसकी मांग कमजोर रही।

टेक विशेषज्ञों का मानना है कि iPhone Air की ऊंची कीमत और सीमित फीचर्स इसकी कमजोर बिक्री की बड़ी वजह रही। यूजर्स ने ज्यादा एडवांस कैमरा और प्रीमियम फीचर्स वाले iPhone 17 सीरीज को ज्यादा पसंद किया।

वहीं, दूसरी ओर Apple iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max का प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने 2026 की शुरुआत के लिए इन मॉडलों के उत्पादन लक्ष्य को 88 मिलियन से बढ़ाकर 94 मिलियन यूनिट्स कर दिया है, जिससे साफ है कि iPhone 17 सीरीज बाजार में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि स्लिम स्मार्टफोन्स का ट्रेंड फिलहाल मिला-जुला है — जहां एक तरफ उनका डिजाइन लोगों को आकर्षित करता है, वहीं कम बैटरी साइज और कमजोर कैमरा सेटअप कई यूजर्स को निराश कर रहा है।

ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि Apple आने वाले महीनों में iPhone Air के लिए क्या नई रणनीति अपनाता है और क्या यह फोन फिर से बाजार में अपनी पकड़ बना पाता है या नहीं।

error: Content is protected !!