देश की पॉपुलर सेडान Skoda Slavia इस दिवाली ग्राहकों के लिए बड़ा तोहफा लेकर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी शानदार सेडान पर 2.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नई कार लेने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है।नई स्कोडा स्लाविया की शुरुआती कीमत करीब ₹10 लाख (एक्स-शोरूम) है, जो छूट मिलने के बाद और भी किफायती हो जाती है। हालांकि, डिस्काउंट की राशि डीलरशिप और उपलब्ध स्टॉक के आधार पर थोड़ा बदल सकती है।

Skoda Slavia का केबिन बेहद प्रीमियम और स्पेशियस है। इसमें डुअल-टोन थीम (बेज और ब्लैक), पियानो ब्लैक इंसर्ट्स और क्रोम एक्सेंट्स दिए गए हैं, जो इसे लग्जरी फील देते हैं।
ड्राइवर के लिए हाइट एडजस्टेबल सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, और टिल्ट-टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग जैसे फीचर्स लंबे सफर में आरामदायक ड्राइविंग का अनुभव कराते हैं।

रियर सीट पर तीन एडल्ट्स के बैठने की पर्याप्त जगह है, और 521 लीटर का बूट स्पेस लंबी यात्राओं के लिए काफी है

फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास

कंपनी ने Slavia को कई आधुनिक फीचर्स से लैस किया है, जिनमें शामिल हैं:

  • 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

  • 8-स्पीकर साउंड सिस्टम

  • इलेक्ट्रिक सनरूफ

  • ऑटोमैटिक एसी और पुश-बटन स्टार्ट

  • क्रूज कंट्रोल और ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम

  • वायरलेस चार्जर और एयर प्यूरीफायर

सुरक्षा के लिए कार में 6 एयरबैग्स, ईएससी, ट्रैक्शन कंट्रोल, एबीएस विद ईबीडी, मल्टी-कॉलिजन ब्रेकिंग, हिल-होल्ड कंट्रोल, टीपीएमएस और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स शामिल हैं।

कुल मिलाकर, Skoda Slavia इस दिवाली शानदार फीचर्स, प्रीमियम लुक और जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर के साथ एक बेहतरीन फैमिली सेडान साबित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें :टाटा नेक्सन में एडास फीचर, दिवाली से पहले लॉन्च

error: Content is protected !!