ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विकास खण्ड पट्टा के प्रकाशित मतदान केन्द्रों में आंशिक संशोधन किया है। यह संशोधन खण्ड विकास अधिकारी पट्टा से प्राप्त संशोधित प्रस्तावना के अनुरूप किया गया है।
इस संशोधन के अनुसार विकास खण्ड पट्टा की ग्राम पंचायत भटोलीकलां के वार्ड नम्बर 01, धर्मपुर-1, वार्ड नम्बर 02, धर्मपुर-2, वार्ड नम्बर 03, धर्मपुर-3 तथा वार्ड नम्बर 04, धर्मपुर-4 के लिए निर्धारित मतदान केन्द्र राजकीय उच्च पाठशाला धर्मपुर को मतदान केन्द्र बनाया गया है। पूर्व में यह मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भटोलीकलां था।
ग्राम पंचायत भटोलीकलां के वार्ड नम्बर 05, भटोली खुर्द के लिए निर्धारित मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भटोलीकलां को बनाया गया है। पूर्व में यह मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भटोलीकलां ही था।
ग्राम पंचायत भटोलीकलां के वार्ड नम्बर 06, भटोलीकलां-1 तथा वार्ड नम्बर 07, भटोलीकलां-2 के लिए निर्धारित मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भटोलीकलां को बनाया गया है।
ग्राम पंचायत बुघार कनैता के वार्ड नम्बर 01, बमोत के लिए निर्धारित मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला दुर्गापुर बनाया गया है, पूर्व में यह मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठिम्बर था। वार्ड नम्बर 05, ठिम्बर के लिए निर्धारित मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामपुर को बनाया गया है, पूर्व में यह मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठिम्बर था।
ग्राम पंचायत चण्डी के वार्ड नम्बर 03, चण्डी के लिए निर्धारित मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चण्डी को बनाया गया है। पूर्व में यह मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला चण्डी था।
ग्राम पंचायत घड़सी के वार्ड नम्बर 03, घड़सी ब्राहम्णा-1, वार्ड नम्बर 04, घड़सी ब्राहम्णा-2 तथा वार्ड नम्बर 05, घड़सी कनैता के लिए निर्धारित मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला धायला को बनाया गया है। पूर्व में यह मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धायला था।
ग्राम पंचायत गोयला के वार्ड नम्बर 06, शेरला के लिए निर्धारित मतदान केन्द्र आंगनबाड़ी भवन अम्बोटा को बनाया गया है। पूर्व में यह मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला शेरला था।
