आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोग धीरे-धीरे डिजिटल साधनों की ओर बढ़ रहे हैं। अब पेमेंट से लेकर ज़रूरी डॉक्यूमेंट तक सब कुछ ऑनलाइन स्टोर किया जा रहा है। ऐसे में बहुत से लोग अपने पास पर्स रखना भी कम कर चुके हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर पर्स नहीं रहेगा तो ड्राइविंग लाइसेंस (DL) और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) जैसे ज़रूरी डॉक्यूमेंट कहां रखेंगे?
अक्सर ऐसा होता है कि अचानक ट्रैफिक पुलिस चेकिंग के दौरान डॉक्यूमेंट मांग लेती है और अगर आपके पास फिजिकल कॉपी नहीं है, तो चालान कट सकता है। लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है! सरकार ने इसका एक आसान और वैध डिजिटल समाधान उपलब्ध कराया है — mParivahan ऐप।
mParivahan परिवहन मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) का एक सरकारी मोबाइल ऐप है, जिसके ज़रिए आप अपने वाहन से जुड़े सभी दस्तावेज़ — जैसे कि ड्राइविंग लाइसेंस (DL), रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) और अन्य ट्रांसपोर्ट डॉक्यूमेंट — अपने मोबाइल में डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकते हैं।सबसे खास बात यह है कि ट्रैफिक पुलिस इस ऐप में दिखाए गए डॉक्यूमेंट्स को वैध (Valid) मानती है।
कैसे करें mParivahan ऐप डाउनलोड और रजिस्टर
सबसे पहले अपने मोबाइल के Google Play Store या Apple App Store पर जाएं।
सर्च बार में mParivahan टाइप करें और ऐप डाउनलोड करें।
ऐप खोलें और Sign Up / Register पर टैप करें।
अब मांगी गई डिटेल्स जैसे — राज्य, मोबाइल नंबर, नाम और mPIN भरें।
मोबाइल पर आए OTP को वेरिफाई करें और आपका अकाउंट बन जाएगा।
mParivahan ऐप में RC सेव करने का तरीका
ऐप ओपन करें और My Virtual RC पर टैप करें।
यहां वाहन की जानकारी भरें — गाड़ी नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबर आदि।
मोबाइल पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें।
अब आपकी RC सुरक्षित रूप से ऐप में सेव हो जाएगी।
इसके साथ ही एक QR Code भी जनरेट होता है, जिसे ट्रैफिक पुलिस स्कैन करके जांच सकती है।
ड्राइविंग लाइसेंस (DL) ऐसे सेव करें
ऐप में जाएं और My Virtual DL ऑप्शन पर क्लिक करें।
यहां लाइसेंस नंबर और डेट ऑफ बर्थ (DOB) डालें।
OTP आने के बाद वेरिफाई करें।
अब आपका DL ऐप में स्टोर हो जाएगा और किसी भी समय दिखाया जा सकता है।
