दिवाली के बाद लगभग हर घर में खील, खिलौने और बताशे बच ही जाते हैं। बताशे तो मीठे में इस्तेमाल हो जाते हैं, लेकिन अक्सर लोगों को यह समझ नहीं आता कि खील का क्या करें। अगर आप भी सोच रहे हैं कि बची हुई खील का उपयोग कैसे करें, तो अब चिंता छोड़ दीजिए! क्योंकि खील से आप कई स्वादिष्ट और हेल्दी डिश बना सकते हैं — जिन्हें बच्चे और बड़े सभी पसंद करेंगे।खील चावल से बनती है, इसलिए इसका इस्तेमाल कई तरह की डिश में किया जा सकता है — जैसे खीर, स्मूदी या नमकीन स्नैक। आइए जानते हैं कुछ आसान रेसिपीज़:

खील से बनाएं खीर

अगर आपको मीठा पसंद है तो खील से बनी खीर एक शानदार विकल्प है।
इसके लिए खील को मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें। अब एक पैन में दूध उबालें और जब यह थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो इसमें पिसी हुई खील डाल दें।
थोड़ी देर चलाकर उसमें ड्राई फ्रूट्स और पिसी इलायची मिला दें। तैयार है स्वादिष्ट और झटपट खील खीर — जो दिवाली के बाद का परफेक्ट मीठा डेज़र्ट बन सकता है।

खील से बनाएं स्मूदी

अगर आप हेल्दी ड्रिंक पीना चाहते हैं तो खील पाउडर आपकी स्मूदी को और टेस्टी बना देगा।
खील को पीसकर पाउडर बना लें और किसी भी स्मूदी — जैसे बनाना, एप्पल या मैंगो स्मूदी — में 1-2 चम्मच मिला दें। इससे स्मूदी थिक और नटी फ्लेवर वाली बनेगी।

खील से बनाएं नमकीन

कुछ नमकीन खाने का मन हो तो खील को फ्राई करके भी स्वादिष्ट स्नैक तैयार किया जा सकता है।
कड़ाही में थोड़ा सरसों का तेल गर्म करें, उसमें राई, जीरा, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। फिर हल्दी और नमक डालकर खील मिलाएं। ऊपर से भुनी मूंगफली, मखाने, काजू और किशमिश डाल दें।
तैयार है करारी और स्वादिष्ट खील नमकीन — चाय के साथ परफेक्ट स्नैक!

error: Content is protected !!