फेस्टिव सीजन आते ही मिठाइयों और तली-भुनी चीज़ों का लुत्फ लेने का मन करता है। लेकिन ज़्यादा मीठा और तला हुआ खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। वजन बढ़ना, हाई ब्लड शुगर और बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ना जैसी समस्याएं आम हो सकती हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि त्योहारी खाने में संतुलन बनाएं।
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं काजू-किशमिश पुलाव (Kaju Kishmish Pulao Recipe In Hindi) – स्वाद में लाजवाब और बनाने में आसान। इसमें बहुत ज्यादा तेल और मसाले की जरूरत नहीं है। बच्चों और बड़े सभी को इसका खट्टा-मीठा स्वाद पसंद आएगा।
सामग्री:
आधा कप चावल
काजू के 10-15 टुकड़े
किशमिश 10-15
आधा चम्मच जीरा
2 लौंग
1 लाल मिर्च
2 चम्मच घी
आधा चम्मच इलायची पाउडर
आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
नमक स्वाद अनुसार
बनाने की विधि:
स्टेप 1:
आधा कप चावल धोकर कुकर में पका लें। चावल पकने के बाद उसे कुकर से निकालकर एक बड़े बर्तन में रख दें।
स्टेप 2:
गैस पर कड़ाही रखें और 2 चम्मच घी गर्म करें। इसमें लाल मिर्च, 2 लौंग और आधा चम्मच जीरा डालकर हल्का सुनहरा तड़का लगाएँ। फिर इसमें काजू और किशमिश डालकर सुनहरा होने तक भूनें। (इच्छा हो तो अपनी पसंद की सब्ज़ी भी डाल सकते हैं)
स्टेप 3:
सुनहरा होने के बाद इसमें पके हुए चावल डालें। ध्यान रखें कि चावल के दाने अलग-अलग रहें। अब इसमें आधा चम्मच इलायची पाउडर, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
गर्मागरम काजू-किशमिश पुलाव तैयार है। इसे आप त्योहारों में या किसी भी खास मौके पर परोस सकते हैं। स्वाद और हेल्थ दोनों का मज़ा एक साथ मिलेगा।
