राजीव ख़ामोश , कुठाड़ : ज़िला सोलन के कसौली उपमण्डल की ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ कुठाड़ के चिडू का पानी प्राचीन हनुमान मंदिर में अन्नकूट के अवसर पर भंडारे का आयोजन 23 अक्टूबर 2025 को मंदिर के सौजन्य से किया जायेगा।
मंदिर के संरक्षक महंत श्रवण स्वरूप ब्रह्मचारी ने सभी श्रद्धालुओं से इस आयोजन में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने का निवेदन किया है। उन्होंने बताया कि भंडारा दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा और भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।