हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन पंचायत चुनाव में देरी को लेकर जोरदार राजनीतिक घमासान देखने को मिला। विपक्ष ने प्रश्नकाल शुरू होते ही स्थगन प्रस्ताव लाते हुए सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस कानून की सच्ची संरक्षक है और पंचायत चुनाव कानून की परिधि में रहकर समय पर करवाए जाएंगे। उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व सरकार ने भी शिमला नगर निगम चुनाव नौ महीने टाले थे।

भोजनावकाश के बाद बहस में कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी ने विपक्ष पर मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया, जबकि भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि चुनाव टालने से पंचायतों का विकास प्रभावित होगा। डिजास्टर एक्ट लागू होने को लेकर भी दोनों दलों में तीखी नोकझोंक हुई।

सोलन ITI में नशा निवारण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

error: Content is protected !!