हीरा दत्त शर्मा , चंडी : खंड स्वास्थ्य विभाग चंडी, पशुपालन विभाग चंडी एवं कॉलेज में गठित रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में वीएसएलएम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी में जानवरों से होने वाली विभिन्न बीमारियों पर एक स्वास्थ्य जन जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें बीएड और डीएलएड प्रशिक्षुओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।

मुख्य वक्ता के रूप में पशुपालन विभाग चंडी से डॉ. अंकित शर्मा और खंड स्वास्थ्य विभाग चंडी से डॉ. श्रेया ने अपने व्याख्यान में जानवरों से होने वाली बीमारियों की पहचान और उनके उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से कुत्तों के काटने से होने वाले रेबीज रोग से बचाव के उपायों पर ध्यान केंद्रित किया।

कॉलेज के प्रधानाचार्य राज मणि शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्य और बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों और समुदाय को जानवरों से होने वाली बीमारियों, उनके लक्षण और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था। व्याख्यान के दौरान छात्रों ने सवाल-जवाब सत्र में भी सक्रिय भागीदारी दिखाई।

मंडी में अब जनसंकल्प सम्मेलन होगा: अनिरुद्ध सिंह

नालागढ़ यूनियन के नए चेयरमैन बने हरभजन सिंह

error: Content is protected !!