पट्टा ब्लॉक के लिए खुशखबरी है। विधायक रामकुमार चौधरी ने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मुलाकात कर नए ब्लॉक कार्यालय भवन हेतु मांग-पत्र सौंपा। मंत्री ने तुरंत सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही एक करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जाएगी। इस राशि से भवन के दो तल तैयार किए जाएंगे, जिससे ब्लॉक कार्यालय पूरी तरह संचालित हो सकेगा।

नए भवन के निर्माण से ब्लॉक स्तर की सभी सरकारी सेवाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी और विकास कार्यों की रफ्तार भी बढ़ेगी। विधायक ने मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे पट्टा क्षेत्र की लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने जा रही है।

वी.एस.एल.एम. कॉलेज चंडी में विश्व एड्स दिवस कार्यक्रम

21 दिसम्बर को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की खुराक

error: Content is protected !!