आजकल नॉनवेज खाना कई लोगों की डाइट का अहम हिस्सा बन चुका है। चिकन, मटन, मछली या फास्ट फूड के रूप में नॉनवेज का बढ़ता चलन हमारी सेहत पर क्या असर डाल रहा है, इस पर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं। हाल ही में ICMR (Indian Council of Medical Research) की एक स्टडी में सामने आया है कि नॉनवेज का ज्यादा सेवन करने वाली महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
नॉनवेज और ब्रेस्ट कैंसर का कनेक्शन
स्टडी के अनुसार, जो महिलाएं अपनी डाइट में नियमित रूप से अधिक मात्रा में नॉनवेज लेती हैं, उनमें अन्य महिलाओं की तुलना में ब्रेस्ट कैंसर के मामले ज्यादा देखने को मिले हैं। खासतौर पर वे महिलाएं जो तली-भुनी चीजें, प्रोसेस्ड मीट और अधपका मांस ज्यादा खाती हैं, उनके लिए खतरा और बढ़ जाता है।
सिर्फ नॉनवेज ही जिम्मेदार नहीं
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि केवल नॉनवेज ही कैंसर का कारण नहीं बनता, बल्कि गलत लाइफस्टाइल इसका बड़ा कारण है।
अगर शरीर में जरूरत से ज्यादा फैट सेल्स हों, हार्मोनल असंतुलन बना रहे या परिवार में पहले किसी को ब्रेस्ट कैंसर रहा हो, तो रिस्क कई गुना बढ़ सकता है। इसके अलावा बार-बार बाहर का खाना, ज्यादा तला-भुना और फास्ट फूड इस खतरे को और गंभीर बना देता है।
नॉनवेज खाते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप नॉनवेज छोड़ नहीं सकते, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बस कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना जरूरी है:
नॉनवेज को सीमित मात्रा में और अच्छी तरह पकाकर ही खाएं।
बाहर की तली-भुनी और जंक फूड से दूरी बनाएं।
रोजाना टहलें या हल्की एक्सरसाइज करें ताकि मोटापा न बढ़े।
अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल और पौष्टिक आहार जरूर शामिल करें।
बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा लेने से बचें।
शरीर में किसी भी तरह की गांठ या बदलाव दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
कैंसर कैसे होता है?
कैंसर तब होता है जब शरीर की कुछ कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से तेजी से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर बना लेती हैं। ये कोशिकाएं आसपास की स्वस्थ कोशिकाओं को भी प्रभावित करने लगती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण हमारी खराब जीवनशैली, गलत खानपान और शारीरिक गतिविधि की कमी मानी जाती है
अचानक मौसम बदलने से माइग्रेन क्यों बढ़ता है? बचाव के आसान उपाय
