टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक कार रेंज को तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने स्पष्ट कर दिया है कि 2026 तक भारतीय बाजार में टाटा Sierra EV और नई Punch EV लॉन्च की जाएंगी। इन दोनों कारों के आने से टाटा की EV लाइनअप और भी मजबूत होगी। खास बात यह है कि Sierra EV पूरी तरह नए अंदाज में आएगी और मौजूदा पेट्रोल-डीजल सिएरा से काफी अलग होगी।

Tata Sierra EV में मिलेगा अलग लुक

टाटा सिएरा EV को एक बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसका डिज़ाइन मौजूदा ICE सिएरा से अलग होगा। सामने की तरफ बंद ग्रिल दी जाएगी, जो इलेक्ट्रिक कारों की खास पहचान बन चुकी है।

इसके पहिये और इंटीरियर भी नए होंगे। केबिन में अलग सीट कवर और ज्यादा प्रीमियम फील मिलने की उम्मीद है। Sierra EV में सिंगल मोटर और डुअल मोटर बैटरी पैक का विकल्प मिलेगा।

डुअल मोटर वर्जन में ऑल व्हील ड्राइव (AWD) फीचर भी मिलेगा। हैरियर EV के बाद यह टाटा की दूसरी कार होगी जिसमें AWD मिलेगा। पोजिशनिंग की बात करें तो Sierra EV को Curvv EV से ऊपर और Harrier EV से नीचे रखा जाएगा। इसकी कीमत मौजूदा पेट्रोल-डीजल सिएरा से थोड़ी अधिक हो सकती है।

नई Punch EV में मिलेगा अपडेटेड अवतार

टाटा ने नई Punch EV की भी पुष्टि कर दी है। यह मौजूदा Punch EV का फेसलिफ्ट मॉडल होगा। इसमें बाहर से हल्के डिज़ाइन बदलाव देखने को मिलेंगे और अंदर नए फीचर्स जोड़े जाएंगे।

बैटरी और रेंज में भी सुधार होने की संभावना है, जिससे यह पहले से बेहतर विकल्प बन जाएगी। अनुमान है कि नई Punch EV Sierra EV के बाद लॉन्च की जाएगी।

चार्जिंग नेटवर्क पर टाटा का फोकस

टाटा Motors केवल नई EVs पर ही ध्यान नहीं दे रही, बल्कि चार्जिंग नेटवर्क पर भी जोर दे रही है। कंपनी का कहना है कि 2027 तक उसके पास 4 लाख चार्जिंग पॉइंट होंगे, जिनमें से 30 हजार से ज्यादा फास्ट चार्जर शामिल होंगे।

वहीं, 2030 तक टाटा का लक्ष्य है कि 10 लाख चार्जिंग पॉइंट और 1 लाख पब्लिक चार्जर भारत में स्थापित किए जाएं। यह कदम भारतीय EV इकोसिस्टम को और मजबूत करेगा और EV इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए चार्जिंग सुविधाएं आसान बनाएगा।

Renault Duster नई जेनरेशन लॉन्च डेट & कीमत

error: Content is protected !!