सर्दियों में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए आंवला एक बेहतरीन सुपरफूड है। आज हम आपको बताएंगे आंवला की खट्टी-मीठी चटनी बनाने का आसान तरीका, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर है।
आंवला की चटनी बनाने की सामग्री
आंवला – 400 ग्राम
किशमिश – 1 बड़ी चम्मच
सरसों का तेल – 2 बड़े चम्मच
भुना हुआ जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
सौंफ – 1 छोटा चम्मच
भुना हुआ सौंफ पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
गुड़ – 100 ग्राम
स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
स्टेप 1: आंवलों को तैयार करें
सारे आंवले अच्छी तरह धोकर कुकर में पानी डालकर 2-3 सीटी आने तक उबालें। आप चाहें तो आंवलों को कद्दूकस भी कर सकते हैं। फिर उन्हें ठंडा होने दें।
स्टेप 2: आंवलों को तड़का दें
कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा और सौंफ का तड़का लगाएं।
स्टेप 3: आंवलों को पकाएं
तेल में आंवला डालकर धीमी आंच पर 1 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें हल्दी, नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और किशमिश डालकर 2 मिनट पकाएं।
स्टेप 4: भुना सौंफ पाउडर मिलाएं
अब इसमें भुना हुआ सौंफ पाउडर डालें और अच्छे से मिक्स करें।
स्टेप 5: गुड़ मिलाएं
मिठास के लिए चीनी की जगह गुड़ डालें और 3-4 मिनट तक पकाएं। जैसे-जैसे गुड़ पिघलेगा, चटनी में अच्छे से मिलाएं।
स्टेप 6: सर्व करें
आंवला की खट्टी-मीठी चटनी तैयार है। आप इसे आधे घंटे में सर्व कर सकते हैं।
आंवला चटनी खाने के फायदे
इम्यूनिटी बढ़ाए – विटामिन C से भरपूर आंवला सर्दियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
पाचन सुधारता है – सौंफ और जीरा पाचन को आसान बनाते हैं।
दिल की सेहत – रोज एक स्पून आंवला की चटनी हृदय के लिए लाभकारी है।
ऊर्जा बढ़ाए – गुड़ और किशमिश शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं।
नोट: रोजाना 1-2 स्पून आंवला की खट्टी-मीठी चटनी खाने से आप सर्दियों में स्वस्थ और एनर्जेटिक रह सकते हैं।
मूली पत्तों की चटनी रेसिपी | जल्दी और आसान
पंजाबी ढाबा स्टाइल आलू पराठा | आसान रेसिपी
सर्दियों में सफेद तिल के लड्डू | सेहत का खजाना
सर्दियों में जमेगा मलाईदार दही | 1 आसान ट्रिक
