जैसे ही हम 2025 का अंतिम दिन और नए साल 2026 की शुरुआत मना रहे हैं, लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है कि नया साल हमारे लिए क्या लेकर आएगा। भविष्यवक्ताओं में सबसे चर्चित नामों में से एक हैं बुल्गारिया की बाबा वेंगा, जिन्होंने अपनी अद्भुत भविष्यवाणियों के लिए विश्वभर में ख्याति प्राप्त की।

नेत्रहीन होने के बावजूद, बाबा वेंगा ने कई बार विश्व स्तर पर भविष्य की सटीक घटनाओं की भविष्यवाणी की। उनके अनुसार, साल 2026 मानव सभ्यता के लिए कई बड़े बदलाव और घटनाओं का साल साबित हो सकता है। आइए जानते हैं उनकी प्रमुख भविष्यवाणियां।

बाबा वेंगा का जन्म 1911 में बुल्गारिया में हुआ था। उनका असली नाम वांगेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा था। 12 साल की उम्र में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने भविष्यवाणियों के लिए विश्वभर में नाम कमाया।

उन्होंने कभी भी लिखित रूप में भविष्यवाणियां नहीं कीं; उनके अनुयायियों ने उनके शब्दों को संकलित किया। 1996 में 86 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ। आज भी उनके अनुयायी उनकी भविष्यवाणियों पर विश्वास करते हैं।

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार, 2026 वैश्विक स्तर पर बड़े संकट का साल हो सकता है।

  • युद्ध की संभावना: पूर्वी देशों में शुरू होने वाला कोई बड़ा संघर्ष धीरे-धीरे पश्चिम तक फैल सकता है। विशेषज्ञ इसे तीसरे विश्व युद्ध (World War III) की संभावनाओं के रूप में देख रहे हैं। युद्ध के कारण वैश्विक शक्ति-संतुलन में बदलाव और व्यापक विनाश हो सकता है।

  • प्राकृतिक आपदाएं: 2026 में भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और अत्यधिक वर्षा जैसी घटनाओं की आशंका जताई गई है। ये आपदाएं पर्यावरण और मानव जीवन पर गंभीर प्रभाव डाल सकती हैं।

सबसे चौंकाने वाली भविष्यवाणी यह है कि 2026 में इंसान पहली बार एलियंस से सीधे संपर्क में आएंगे। भविष्यवाणियों के अनुसार, धरती पर एक विशाल अंतरिक्ष यान आएगा, जिससे यह संकेत मिलेगा कि इंसान अकेला ब्रह्मांड में नहीं है। यह मानव इतिहास का एक ऐतिहासिक मोड़ साबित होगा।

बाबा वेंगा ने कहा है कि साल 2026 मानव सभ्यता के लिए कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साल होगा। ऐसे में लोगों को सचेत और सतर्क रहना चाहिए।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

श्री हरि स्तोत्रम् पाठ से विष्णु कृपा और सुख-समृद्धि
नए साल के 5 शुभ संकेत और मां लक्ष्मी कृपा

 

error: Content is protected !!