अर्की बाजार में आज प्रातः हुए दर्दनाक अग्निकांड में एक बालक की दुःखद मृत्यु पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

घटना की सूचना मिलते ही डॉ. शांडिल ने जिला प्रशासन को तुरंत राहत एवं बचाव कार्य तेज़ करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को आदेश दिए कि नागरिक अस्पताल अर्की में घायलों का समुचित और त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

मंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं प्रशासन द्वारा हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अर्की अग्निकांड: मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया गहरा शोक, प्रशासन को सख्त निर्देश
error: Content is protected !!