अगर आप 18 जनवरी, 2026 को जरूरी कामों की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 18 जनवरी 2026 (रविवार) को सोलन शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।
समय:
प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक
प्रभावित क्षेत्र:
सेंटर प्राइम मॉल (हवेली), शांडिल निवास, सेंट ल्यूक्स स्कूल, जौणाजी मार्ग, शूलिनी नगर, शक्ति नगर, शिल्ली मार्ग, मोहन कॉलोनी, शर्मा बैंक्विट हॉल, चौक बाजार, गांधी मोहल्ला, गंज बाजार, लोअर बाजार, माता शूलिनी मंदिर, जिला अस्पताल के कुछ हिस्से, पुराना न्यायालय मार्ग, लोक निर्माण विभाग कार्यालय सहित आसपास के क्षेत्र।
महत्वपूर्ण सूचना:
खराब मौसम या किसी अपरिहार्य कारण से तिथि व समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
अपील:
विद्युत बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।