स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की चीफ फार्मासिस्ट कविता ठाकुर की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
कविता ठाकुर का गत दिवस सोलन जिला के जाबली क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में अकस्मात निधन हो गया। इस हृदयविदारक घटना से स्वास्थ्य विभाग सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
अपने शोक संदेश में डॉ. शांडिल ने कहा कि कविता ठाकुर के निधन से स्वास्थ्य विभाग ने एक कर्मठ, निष्ठावान एवं योग्य कर्मचारी को खो दिया है, जिसकी भरपाई कर पाना कठिन है।
स्वास्थ्य मंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए परिवार के अन्य सदस्यों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
