हिमाचल के सोलन में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। 04 अप्रैल 2026 को जिला रोजगार कार्यालय सोलन में 43 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
यह भर्ती देव भूमि फल एवं सब्जी किसान उत्पादक कम्पनी और स्काई मरचेंट इंटरनेशनल द्वारा की जा रही है। इसमें फील्ड ऑफिसर, सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव, पैंट्री बॉय, ड्राइवर, मैनेजमेंट ट्रेनी और मार्केटिंग ट्रेनी जैसे पद शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, इन पदों के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही बेसिक कंप्यूटर नॉलेज और 20 से 35 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले विभागीय पोर्टल EEMIS पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और रोजगार कार्यालय में नाम पंजीकृत होना अनिवार्य है।

उम्मीदवार 04 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। ध्यान रहे कि इंटरव्यू के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा।
