आज का पंचांग 14 जून 2026: मासिक शिवरात्रि का शुभ संयोग, जानें तिथि, मुहूर्त और राहुकाल

सनातन धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है। किसी भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ, यात्रा या मांगलिक कार्य से पहले पंचांग का अध्ययन किया जाता है। आइए जानते हैं 14 जून 2026, रविवार का संपूर्ण पंचांग।

आज का पंचांग 14 जून 2026

  • वार: रविवार
  • प्रविष्टे : 31
  • तिथि: कृष्ण पक्ष चतुर्दशी दोपहर 12:20 बजे तक, इसके बाद अमावस्या प्रारंभ
  • नक्षत्र: रोहिणी रात्रि 10:13 बजे तक, फिर मृगशिरा
  • योग: धृति योग दोपहर 1:14 बजे तक, इसके बाद शूल योग
  • करण: शकुनि करण दोपहर 12:20 बजे तक, इसके बाद चतुष्पाद करण
  • पक्ष: कृष्ण पक्ष
  • चंद्र राशि: वृषभ

शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त

प्रातः 11:53 बजे से 12:48 बजे तक

अमृत काल

सायं 7:26 बजे से 8:50 बजे तक

राहुकाल

सायं 5:32 बजे से 7:15 बजे तक

राहुकाल में नए और शुभ कार्यों की शुरुआत करने से बचना चाहिए।

सूर्योदय एवं सूर्यास्त

  • सूर्योदय: प्रातः 5:22 बजे
  • सूर्यास्त: सायं 7:19 बजे

धार्मिक महत्व

14 जून 2026 को कृष्ण पक्ष चतुर्दशी और मासिक शिवरात्रि का विशेष संयोग बन रहा है। यह दिन भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। श्रद्धालु इस दिन रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र का जप, शिव चालीसा का पाठ और रात्रि जागरण कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मासिक शिवरात्रि पर उपवास और शिव पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं तथा सुख, समृद्धि और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।

आज का शुभ संदेश

“ॐ नमः शिवाय” का जप करने से मन को शांति, सकारात्मक ऊर्जा और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। आज दान, जप, ध्यान और शिव आराधना विशेष फलदायी मानी ग

error: Content is protected !!