S
राजीव ख़ामोश , कुठाड़ : कृष्णगढ़ को तहसील का दर्जा और शिमला-कुठाड़ बस बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को कृष्णगढ़ पंचायत के करीब 25 लोगों का प्रतिनिधिमंडल शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष कृष्णगढ़ उपतहसील को तहसील का दर्जा देने की मांग प्रमुखता से रखी।
इस दौरान योगराज शर्मा सहित कुठाड़ के लोगों ने शिमला-कुठाड़ के सबसे पुराने बस रूट पर बंद हुई एचआरटीसी बस सेवा को पुनः शुरू करने का आग्रह भी मुख्यमंत्री से किया।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और कृष्णगढ़ उपतहसील को तहसील का दर्जा देने के संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया। वहीं शिमला-कुठाड़ बस सेवा को भी शीघ्र बहाल करने के लिए यथोचित कदम उठाने की बात कही।
इस दौरान दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आईटीआई कुठाड़ के विधिवत उद्घाटन के लिए भी आमंत्रित किया।कृष्णगढ़ क्षेत्र के लोगों को मुख्यमंत्री के आश्वासन से अपनी प्रमुख मांगों के जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है।
इस दौरान दून विधान सभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी , जिला सोलन के हिमाचल पेंशनर्स एवं वरिष्ठ कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष के डी शर्मा , ललित शर्मा,नरेश शर्मा , योगराज शर्मा , विनोद शर्मा , सुदर्शन शर्मा , संजय शर्मा , सुनील , नागेन्द्र शर्मा , श्याम लाल , तारा दत शर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे
