AIIMS बिलासपुर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि की ओर बढ़ रहा है। संस्थान को और अधिक हाईटेक बनाने की दिशा में एम्स प्रशासन ने अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की स्थापना की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे अब मरीजों को वर्ल्ड क्लास इलाज स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार, एम्स बिलासपुर में जल्द ही आधुनिक सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट सेट, सर्जिकल ड्रेप्स और उन्नत ऑपरेशन थिएटर सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। इससे न केवल संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि जटिल सर्जरी को सुरक्षित और प्रभावी तरीके से अंजाम दिया जा सकेगा।

नेत्र रोग विभाग को मिलेगी नई ताकत

एम्स बिलासपुर के नेत्र रोग विभाग को भी अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया जा रहा है। यहां ऑफ्थैल्मिक लेजर, ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप, अल्ट्रासाउंड ए-बी स्कैन और चेयर यूनिट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे आंखों की जटिल जांच और लेजर उपचार अब यहीं संभव हो सकेगा।

सिमुलेशन तकनीक से मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण

चिकित्सा शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए संस्थान में सीएनसी सिम्युलेटर, ऑगमेंटेड वेल्डिंग सिम्युलेटर और ड्राइविंग ट्रेनिंग सिम्युलेटर भी स्थापित किए जाएंगे। इनसे बिना किसी जोखिम के व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा और प्रशिक्षुओं की दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

हिमाचल में पर्यटन की नई सोच: CM सुक्खू ने लॉन्च किया ‘That’s You’ स्लो टूरिज्म अभियान

 

error: Content is protected !!