
मंत्री ने कहा कि हिमाचल जैसे पर्वतीय राज्य में सड़कें विकास की आधारशिला हैं, जो न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाती हैं बल्कि किसानों और बागवानों को भी आर्थिक रूप से मजबूत करती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार हर गांव को सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
डॉ. शांडिल ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। साथ ही, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान विकसित किए जा रहे हैं, जहां आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर मंत्री ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना और चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान पर भी प्रकाश डालते हुए जनसहयोग की अपील की। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे
