ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) सोलन से प्राप्त अद्यतन जानकारी के अनुसार, ज़िला सोलन के अर्की क्षेत्र में हुए दुखद अग्निकांड के बाद राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।

आज राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। टीम द्वारा मलबे में दबे संभावित लोगों की तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान को पुनः आरम्भ किया गया है।

इससे पूर्व राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), अग्निशमन विभाग, पुलिस तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा लगातार राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा था।

अधिकारियों के अनुसार मलबे से कुछ शवों के अवशेष बरामद किए गए हैं। संभावित रूप से दबे अन्य व्यक्तियों की तलाश हेतु अभियान सतत रूप से जारी है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

LIC में महिलाओं के लिए सुनहरा मौका | 50 पदों पर कैंपस इंटरव्यू 17 जनवरी को
error: Content is protected !!