सोलन जिले के अर्की बाजार में रविवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक आठ वर्षीय बच्चे की मृत्यु का समाचार सामने आया है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जैसे ही सूचना मिली, जिला प्रशासन को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। आग बुझाने के लिए अर्की अग्निशमन विभाग के साथ-साथ शिमला के बालूगंज, सोलन के बनलगी और अम्बुजा सीमेंट कंपनी के अग्निशमन वाहनों को तुरंत मौके पर भेजा गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अग्निशमन विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। स्थानीय विधायक संजय अवस्थी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

इस हादसे में घायल दो लोगों का उपचार नागरिक अस्पताल अर्की में चल रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने मृतक बच्चे के परिजनों को तुरंत राहत प्रदान करने तथा पूरे घटनाक्रम की गहन जांच के आदेश दिए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

अर्की अग्निकांड: उपायुक्त के सख्त निर्देश, राहत कार्य तेज
error: Content is protected !!