अर्की में आयोजित राज्य स्तरीय सायरोत्सव-2025 का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार मेलों के संरक्षण पर विशेष बल दे रही है ताकि नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति का ज्ञान हो सके।

डॉ. शांडिल ने कहा कि सायरोत्सव एक अत्यंत प्राचीन उत्सव है, जो न केवल अर्की वासियों की आस्था का प्रतीक है बल्कि देश-प्रदेश से आए कलाकारों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन चुका है।

स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से सुधार

मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को घर-द्वार तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत अस्पतालों में आधुनिक उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं। प्रथम चरण में चिकित्सा महाविद्यालयों में रोबोटिक सर्जरी सहित आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

इस मौके पर डॉ. शांडिल ने राज्य स्तरीय सायरोत्सव-2025 की स्मारिका का भी विमोचन किया।

अर्की विधायक ने जताया आभार

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि लगभग 300 साल पुराना यह मेला क्षेत्र की समृद्ध परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने मेले की सफलता का श्रेय जनता और प्रशासन की सहभागिता को देते हुए सभी का आभार जताया।

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

सांस्कृतिक संध्या में कुलदीप शर्मा, अर्जुन गोपाल, निधि वालिया सहित स्थानीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता। वहीं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनुज गुप्ता, उपाध्यक्ष पदम कौशल, पूर्व अध्यक्ष सीमा शर्मा, कृषि उपज विपणन समिति अध्यक्ष प्यारे लाल शर्मा, उप महाधिवक्ता हेमन्त वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, अदानी समूह अधिकारी मुकेश सक्सेना सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : हिमाचल उत्सव की पांचवीं संध्या मातृ शक्ति को समर्पित

error: Content is protected !!