सोलन ज़िला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने जानकारी दी कि बद्दी में विभिन्न फार्मा कंपनियों में 39 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
यह इंटरव्यू 2 सितम्बर 2025 को मॉडल कैरियर सेंटर, उप रोजगार कार्यालय बद्दी (समीप गुरुद्वारा संडोली, ज़िला सोलन) में प्रातः 10:30 बजे होगा।
भर्ती में शामिल कंपनियाँ और पद इस प्रकार हैं:
M/s Aqua Vito Laboratories Baddi – हेल्पर और केमिस्ट के 14 पद
M/s Beta Drugs Limited Baddi – कनिष्ठ अधिकारी, एग्जीक्यूटिव व सहायक प्रबंधक के 05 पद
M/s Innova Captab Limited Baddi – अधिकारी और हेल्पर के 20 पद
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं, आईटीआई, बी.फार्मा, एम.फार्मा, बीएससी/एमएससी कंप्यूटर साइंस।
आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष।
इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता से संबंधित सभी प्रमाणपत्रों और दस्तावेज़ों के साथ समय पर स्थल पर उपस्थित होकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
