राजीव , कुठाड़ : जिला सोलन की कृष्णगढ़ उपतहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत दाड़वा के बनलगी में मंगलवार को अम्बिका फिलिंग स्टेशन का विधिवत शुभारम्भ किया गया यह जानकारी दाड़वा पंचायत के प्रधान रमेश कुमार और फिलिंग स्टेशन के मालिक डिंपल कुमार ने संयुक्त रूप से दी । अब लोगों को अपनी गाड़ियों में पेट्रोल और डीज़ल भरवाने कहीं और नहीं जाना पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें : सोलन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

बनलगी में इस पेट्रोल पम्प के खुल जाने से अब कुठाड़ , मंडेसर , गांगुड़ी , जगजीतनगर , दाड़वा ,चंडी सहित कई अन्य पंचायतों के ग्रामीणों को पेट्रोल और डीज़ल को लेकर आ रही परेशानी से निजात मिल जाएगी। इस बात को लेकर क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल है और लोग इस पेट्रोल पम्प के मालिकों को अपनी शुभकामनायें भी प्रेषित कर रहे हैं। 

error: Content is protected !!