हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के कारण मंडी जिले के कई गांव और इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस विकट समय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सेवा के संकल्प को निभाते हुए जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का बीड़ा उठाया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से राशन की किटें मंडी के आपदा पीड़ित भाई-बहनों को भेज रही है। इस अभियान की शुरुआत सिरमौर जिले के नाहन से की गई है, जहां से आज 100 राहत किटों से भरी गाड़ी रवाना की गई।
एक किट में दैनिक उपयोग की जरूरी सामग्री जैसे 10 किलो चावल, 10 किलो आटा, 2 किलो दाल, 1 किलो नमक, 1 लीटर सरसों का तेल, मसाले, माचिस, और मोमबत्तियां शामिल हैं। इन किटों को बहुत ही सुनियोजित तरीके से पैक कर जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है।
भाजपा का लक्ष्य है कि अगले 24 घंटों में कुल 1500 राशन किटें मंडी जिले में पहुंच जाएं। यह पहल न केवल जरूरतमंदों की मदद करेगी, बल्कि यह दर्शाती है कि भाजपा आपदा की घड़ी में केवल राजनीति नहीं, बल्कि सेवा को प्राथमिकता देती है।
सिरमौर से रवाना हुई पहली राहत गाड़ी को सांसद श्री सुरेश कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा, “भाजपा सिर्फ चुनावी पार्टी नहीं है, यह एक सेवा संगठन भी है। संकट की घड़ी में हमारी प्राथमिकता लोगों की सेवा करना है।”
डाॅ. राजीव बिंदल ने आगे कहा कि सभी जिलों से राहत किटें लगातार मंडी भेजी जाएंगी और इस सेवा अभियान को और तेज किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर जरूरतमंदों की सूची तैयार कर रहे हैं, ताकि कोई भी जरूरतमंद वंचित न रह जाए।
इस आपदा राहत सेवा में भाजपा का यह कार्य प्रदेशभर में सराहा जा रहा है। पार्टी ने यह दिखा दिया है कि राजनीति से ऊपर उठकर जनसेवा ही असली उद्देश्य होना चाहिए।
इस पहल से ना सिर्फ मंडी के लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि यह पूरे प्रदेश में एक सकारात्मक संदेश भी देगा कि विपत्ति के समय में भाजपा सदैव जनता के साथ खड़ी रहती है।
