बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में हर्षौल्लास से बाल दिवस मनाया गया I इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और इनके साथ मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, उप-प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे I मंच का सञ्चालन करते हुए शिवानी शर्मा व् सभी अध्यापक वर्ग और बच्चों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया I
इस समरोह के दौरान एन सी सी , एन एस एस , स्काउट्स एंड गाइड्स व् लायन इको क्लब के बच्चे भी मौजूद रहे I मुख्यातिथि ने सर्व प्रथम ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व् पंडित जवाहर लाल नेहरु को श्रधांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुवात की गई I

विद्यालय अध्यक्ष ने सभी बच्चों और अध्यापकों को बाल दिवस की बधाई दी और कहा की सभी बच्चो को अपने माता पिता और गुरु जनों का आदर करना चाहिए और अध्यात्मक रूप से भगवान् से जुड़े रहना चाहिए I
जानकारी देते हुए सुषमा शर्मा ने बताया की बाल दिवस के अवसर पर नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम जेसे हिमाचली नाटी , देश भक्ति , , कवितायेँ ,एकल नृत्य ,एकल गान , भाषण प्रस्तुत किया जो की आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे I
इसके साथ विद्यालय के अध्यापक वर्ग ने भी गाना गा कर व् नृत्य करके अपनी अपनी प्रस्तुतितियाँ पेश की I विद्यालय मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने भी सभी अध्यापकों और बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी I विद्यालय अध्यापक अभिभावक संघ अध्यक्ष रतन तंवर ने भी सभी बच्चो और अध्यापकों को बाल दिवस की बधाई है
