राजीव खामोश , कुठाड़ : जिला सोलन की कृष्णगढ़ पंचायत से संबंध रखने वाले सम्मानित नागरिक बृजलाल चावला जी के आकस्मिक निधन की खबर से पूरा क्षेत्र शोक की लहर में डूब गया है। लंबे समय से बीमार चल रहे बृजलाल चावला जी ने आज दोपहर लगभग पौने दो बजे अंतिम सांस ली।
परिजनों के अनुसार, बृजलाल चावला पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और उनका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही कुठाड़ और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
आज शाम को परिजनों और क्षेत्रवासियों ने गमगीन माहौल में उन्हें मुखाग्नि दी। बृजलाल चावला ने अपने जीवन में हमेशा लोगों का सहयोग करने को प्राथमिकता दी और इसलिए वे सभी के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे।
यह भी पढ़ें : सोलन क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 25 सितम्बर को
चावला जी का स्वभाव मिलनसार और सहयोगी था। वे हमेशा लोगों की मदद करने को तैयार रहते थे। चाहे पंचायत स्तर की समस्या हो या किसी जरूरतमंद की निजी परेशानी, वे बिना थके समाधान ढूंढने में जुट जाते थे। यही कारण है कि आज उनके निधन से हर वर्ग के लोग गहरा दुख महसूस कर रहे हैं।
आपका चैनल न्यूज़ परिवार दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी से उबरने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता है।ॐ शांति 🙏
