आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में टिफिन हर घर की ज़रूरत बन चुका है। बच्चों से लेकर ऑफिस जाने वाले बड़ों तक, सभी का खाना पैक करके ले जाया जाता है। लेकिन सवाल यह है कि खाना पैक करने के लिए क्या इस्तेमाल करना सही है – एल्युमिनियम फॉइल या बटर पेपर? अक्सर लोग बिना सोचे-समझे फॉइल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है? आइए जानते हैं किसे चुनना चाहिए।

इसे भी पढ़े : फ्लोर की चमक बढ़ाने के आसान घरेलू नुस्खे

एल्युमिनियम फॉइल क्यों है नुकसानदायक?

बहुत से लोग गर्मागर्म रोटी, पराठा या सब्ज़ी एल्युमिनियम फॉइल में लपेट देते हैं। लेकिन रिसर्च और एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऐसा करना आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।

  • जब गरम खाना फॉइल में पैक किया जाता है, तो उसमें मौजूद एल्युमिनियम कण खाने में घुल सकते हैं।

  • यह कण शरीर में जाकर पेट की सेहत पर असर डालते हैं और लंबे समय में पाचन संबंधी समस्या पैदा कर सकते हैं।

  • एल्युमिनियम हड्डियों को कमजोर कर सकता है और दिमाग की सेहत पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है।

  • कई बार फॉइल खाने में मौजूद नमक और मसालों के साथ रिएक्ट कर जाता है, जिससे नुकसान और बढ़ जाता है।

    बटर पेपर क्यों है बेहतर विकल्प?

    इसके मुकाबले, बटर पेपर यानी सेल्युलोज पेपर सेहत के लिए कहीं ज्यादा सुरक्षित है।

    • बटर पेपर खाने में मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेता है, जिससे खाना तैलीय नहीं लगता।

    • यह खाना पैक करने पर नमी को अंदर घुसने से रोकता है, जिससे खाना लंबे समय तक ताज़ा रहता है।

    • सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई भी हानिकारक केमिकल या धातु नहीं होती, जो सेहत पर असर डाले।

    • बच्चे हों या बड़े, उनके टिफिन में बटर पेपर का इस्तेमाल करने से किसी तरह का स्वास्थ्य जोखिम नहीं होता।

    एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

    पोषण विशेषज्ञ मानते हैं कि लंबे समय तक एल्युमिनियम फॉइल का लगातार इस्तेमाल शरीर में एल्युमिनियम की मात्रा बढ़ा सकता है, जिससे न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। इसलिए यदि आपको रोजाना खाना पैक करना ही है, तो बटर पेपर एक सुरक्षित और हेल्दी विकल्प है।

error: Content is protected !!