हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के खिलाफ अभियान को और तेज़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज प्रदेश सचिवालय शिमला से पुलिस विभाग के 18 अत्याधुनिक एंटी-चिट्टा एवं पेट्रोल वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

इनमें 12 एंटी-चिट्टा वाहन, 4 एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग वाहन और 2 एंबुलेंस शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में तकनीक की भूमिका निर्णायक है और सरकार पुलिस को स्मार्ट उपकरणों व आधुनिक संसाधनों से लगातार सशक्त बना रही है।

सीएम सुक्खू ने कहा कि इन हाईटेक वाहनों से गश्त, निगरानी और त्वरित कार्रवाई को मजबूती मिलेगी। प्रदेश सरकार का लक्ष्य तकनीक-सक्षम, उत्तरदायी और जन-हितैषी पुलिस व्यवस्था स्थापित करना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल पुलिस ने नशे के बड़े नेटवर्क तोड़े हैं, करोड़ों की अवैध संपत्ति ज़ब्त की है और कई तस्करों को जेल पहुंचाया है। एनडीपीएस और PIT-NDPS जैसे कड़े कानूनों के तहत नशे के पूरे इको-सिस्टम पर सीधा प्रहार किया जा रहा है।

हिमाचल पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला | 30 अप्रैल तक चुनाव अनिवार्य
error: Content is protected !!