आज सोलन में कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलकर “विकसित भारत जी राम जी” करने पर कड़ी आपत्ति जताई गई।

ज्ञापन सौंपते समय जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने कहा कि मनरेगा योजना यूपीए सरकार की महत्वाकांक्षी योजना थी, जिसमें देश के बेरोजगार लोगों को रोजगार की गारंटी दी गई थी। उन्होंने कहा कि आज इस योजना का नाम बदलना एक दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक फैसला है।

युवा कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही पर उतर आई है, लेकिन देश की जनता इसको बर्दास्त नहीं करेगी। वहीं राजीव कोड़ा ने कहा कि कॉंग्रेस की योजनाओं का नाम बदलकर अपनी झूठी वाह-वाही करवाने की प्रवृत्ति मोदी सरकार बंद करे।

इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष वरमानी, पूर्व सचिव प्रदेश कॉंग्रेस विकास कालटा, पूर्व यूंका अध्यक्ष सोलन अंकुर ठाकुर, मदन हिमाचली, विकास ठाकुर, विशाल शर्मा, जितेन्द्र वर्मा (निर्देशक जोगिंद्रा बैंक), परमिंदर धीमान, नवीन शर्मा, अमन सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश की जनता मनरेगा जैसी योजनाओं को पहचानती है और उनके मूल उद्देश्य को बदलने की किसी भी कोशिश को वे स्वीकार नहीं करेंगे।

वीएसएलएम कॉलेज चंडी में शिक्षण नवाचार व नशा मुक्ति कार्यक्रम

21 दिसम्बर को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की खुराक

error: Content is protected !!