ग्राम पंचायत दाडवा के गांव दाडवा में नगरकोटी यूथ क्लब द्वारा चिट्ठे के ख़िलाफ़ जन जागृति अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर ने की, जबकि उप प्रधान हीरालाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग (45 किलो भार) में बच्चों के मुकाबले करवाए गए, जिसमें 15 टीमों ने भाग लिया।
ग्राम पंचायत दाडवा की ओर से यूथ क्लब को ₹5100 की सहयोग राशि प्रदान की गई। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेलो इंडिया राजपुरा और नगरकोटी यूथ क्लब दाडवा के बीच खेला गया, जिसमें खेलो इंडिया राजपुरा की टीम विजेता रही।
विजेता टीम को ₹4100 और उप विजेता टीम को ₹3100 की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। आयोजन ने युवाओं में खेल भावना के साथ-साथ नशा मुक्त समाज का मजबूत संदेश दिया।
