स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 28 सितम्बर, 2025 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र के विकास और कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

अपने कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. शांडिल सुबह 10:30 बजे कण्डाघाट से करेंगे। यहां वे नगर पंचायत कण्डाघाट के कचरा एकत्रिकरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता और सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाना है। इससे कचरा निपटान प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के साथ ही नगर पंचायत के निवासियों को भी स्वच्छ वातावरण उपलब्ध होगा।

इसके बाद मंत्री डॉ. शांडिल सुबह 11:30 बजे उपायुक्त कार्यालय सोलन के सम्मेलन कक्ष में विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे लाभार्थियों को 02 और 03 बिस्वा भूमि आवंटन के आदेश वितरित करेंगे। यह कदम सामाजिक न्याय और अधिकारिता की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को अपने घर और आजीविका के लिए भूमि प्राप्त होगी

दोपहर 1:00 बजे डॉ. शांडिल नौणी में आयोजित किसान मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस मेले का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीकों, नवीन कृषि उपकरणों और योजनाओं की जानकारी देना है। यहां किसानों को उन्नत खेती के तौर-तरीकों के बारे में बताया जाएगा ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके।अपने प्रवास के दौरान डॉ. शांडिल स्थानीय जनता, अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे।

error: Content is protected !!