कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए एक सामाजिक सुरक्षा योजना चलाता है। इसके जरिए कर्मचारी और नियोक्ता मिलकर एक भविष्य निधि खाते में पैसा जमा करते हैं। ईपीएफओ इस फंड को मैनेज करता है, जिस पर ब्याज मिलता है और सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक साथ पैसा मिलता है। इसके अलावा मेंबर्स को हर महीने एक पेंशन भी मिलती है।

अब EPFO मेंबर एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर DigiLocker ऐप से अपना पीएफ चेक कर सकते हैं और उससे संबंधित जानकारी पा सकते हैं। यहां पर यूजर्स यूएएन कार्ड, पीपीओ और स्कीम सर्टिफिकेट आदि जरूरी ईपीएफओ डॉक्यूमेंट्स को डिजिलॉकर से चेक कर सकते हैं।

DigiLocker पर कैसे चेक करें ईपीएफ बैलेंस:

सबसे पहले आपको अपने फोन में Digilocker App को प्ले स्टोर से डाउनलोड करना है उस  के बाद आपको DigiLocker ऐप पर जाना है फिर आपको EPF बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले लॉग इन/रजिस्टर करना है या नया अकाउंट बनाना है उसके बाद आपको आधार कार्ड के जरिए EPFO को लिंक करना है और अपने EPFO अकाउंट को सिंक करना है फिर आपको EPFO सेक्शन में जाकर अपने पासबुक, UAN कार्ड और पीपीओ तक पहुंच कर डॉक्यूमेंट देखना है।अब आप सीधे ऐप में अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं और साथ ही साथ ट्रांजेक्शन भी देख सकते हैं।

इसके अलावा भी आप अपने FPF का बैलेंस चेक कर सकते हैं। सबसे पहले आपका फोन नंबर आपके यूएएन के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए। उसके बाद आपको EPFOHO UAN फॉर्मेट में 7738299899 पर एक एसएमएस भेजना है उसके बाद आपको एक एसएमएस प्राप्त होगा, जिसमें पीएफ बैलेंस और जानकारी होगी। 

error: Content is protected !!