स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 11 जनवरी, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।
अपने दौरे के दौरान डॉ. शांडिल दोपहर 12:30 बजे ममलीग क्षेत्र में हरिजन बस्ती भोला से भीमाकाली मंदिर दोची तक निर्मित एम्बुलेंस मार्ग का विधिवत लोकार्पण करेंगे।
इस एम्बुलेंस मार्ग के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं तक त्वरित पहुंच मिलेगी और आपातकालीन स्थिति में मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण विकास कदम बताया है।