स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 16 मार्च 2026 को सोलन जिले के प्रवास पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री प्रातः 11:30 बजे उपायुक्त कार्यालय सोलन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

इस बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और सरकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

मंत्री का यह दौरा जिले में विकास कार्यों की गति और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सोलन में राष्ट्रीय लोक अदालत | 5835 मामलों का निपटारा

error: Content is protected !!